Friday, July 29, 2011

तारे

                             जब रोज़ मैं अपने दोनों बेटों की सुलाने ले जाती  तो हम सब मिलकर नींद की प्यार भरी गोद में झूलने से पहले  एक खेल खेलते |  खेल खेल  ही में हमने  इतनी कविताओं का हिंदी  अनुवाद कर दिया की  एक किताब भरने का सामान हो गया |  
 काफी सारी  कविताएँ आप सबने बहुत सुनी  होंगी और बहुत सी, बिलकुल ही नहीं | मेरा यही प्रयत्न रहेगा की आप सब  को मैं इनके हिंदी व अंग्रेजी, दोनों अनुवादों से परिचित करा सकूं जिससे  आप  इनको आसानी से पहचान सकें|

सबसे पहली  कविता वह है जिसे आप सब बच्चे  बहुत करीब से जानते  हैं और प्यार करतें हैं | शायद आपकी भी सबसे पहली कविता |

Twinkle twinkle little star,
How I wonder what you are,
Up , above the world so high,
Like a diamond in the sky.

Twinkle twinkle little star,
How I wonder what you are.
                                                                             
      अब  हिंदी में !                                                          

टिमटिम  टिमटिम  तारे राम,
ऊपर बैठे क्या है काम ?
आसमान में चमके हो , 
हीरे जैसे दमके हो |

टिमटिम टिमटिम तारे राम, 
ऊपर बैठे क्या है काम ?


जिन बच्चों को इस गाने की धुन नहीं आती है वह इस नीचे दीये लिंक पर जाएँ पर मम्मी पापा से पूछ कर |  यहाँ आपको इस कविता का विडियो दिखेगा जिससे  आप धुन सीख सकते हैं और फिर हिंदी कविता के शब्द इस धुन में पिरो कर  गा सकते हैं||

इस कविता के बारे में और जानने के लिए या फिर इसके इतिहास के लिए  इस नीचे दिए लिंक पर जाएँ|


तो  अब शुरू करो खेल!  

अगली बार तक  ,

आपकी,

वैष्णवी

कापीरआईट  ©२०११ वैष्णवी मिश्रा. All Rights Reserved


5 comments:

  1. Dear Tina,
    Very good idea, Harsh Mishra

    ReplyDelete
  2. Bahut hi achchha laga yah prayas..Vaishnavi...isase bachchon ko to fayada hoga hi..badon ko bhi..kyonki ve yah sikhenge ki kaise bachchon ko kavita sunayen/padhayen...meri shubhkamnayen.
    Hemant

    ReplyDelete
  3. Thank you Hemant Uncle, aap ke kaam se prerna milti hai aur aapki baaton so protsaahan koshish karoongi ki main is blog ko door tak le jaaon.

    Vaishnavi

    ReplyDelete
  4. tumharaa yeh nav pallav nishya hii navin pushpon kaa srijan kar sakegaa
    priti

    ReplyDelete
  5. Thank you mummy ummeed karti hoon ki main yeh dhang se kar paaon.

    Vaishnavi

    ReplyDelete